Live Khabar 24x7

CG Political : पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले हुई भाजपा में शामिल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने दिलाई सदस्यता

September 1, 2023 | by livekhabar24x7.com

CG Political

 

रायपुर। CG Political : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही हस्तियों का पार्टी प्रवेश का दौर जारी है। पिछले दिनों पद्मश्री गायक अनुज शर्मा भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं अब पांडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले की राजनीती में एंट्री हो चुकी है। डॉ. उषा बारले ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

CG Political : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने डॉ. उषा बारले पार्टी की सदस्यता दिलाई। उषा बारले ने पहले राखी बांधी और फिर भाजपा का गमछा ओढ़ कर भाजपा में शामिल हो गईं। इस दौरान मनसुख मांडविया के साथ-साथ दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और अन्य नेता भी मौजूद थे।

बता दे कि उषा बारले अनुसूचित जाति वर्ग से आती हैं तो वहीं दुर्ग जिले में अहिवारा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। फिलहाल अहिवारा से उषा बारले को टिकट देने की संभावना भी बन चुकी है। अटकलें हैं कि उषा बारले को अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी का प्रत्याशी बनाया जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all