Live Khabar 24x7

IPS भावना गुप्ता ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, हासिल किया IACP अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड

September 1, 2023 | by livekhabar24x7.com

IPS, Livekhabar24x7

रायपुर। बेतेतरा की एसपी आईपीएस भावना गुप्ता (IPS Bhavna Gupta) को आईएसीपी अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार हर साल दुनिया भर में पुलिस सेवा में 40 लीडर को दिया जाता है। आईपीएस भावना गुप्ता यह अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाली राज्य की पहली महिला आईपीएस बन गई हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मान के बाद ना केवल पुलिस विभाग बल्कि छत्तीसगढ़ का भी मान बढ़ा है।

गौरतलब है कि आईपीएस भावना गुप्ता को यह पुरस्कार एसपी सूरजपुर और एसपी सरगुजा के रूप में उनके बेहतर और उत्कृष्ट कार्यो के लिए दिया गया है। सूरजपुर और अंबिकापुर में एसपी रहते हुए भावना गुप्ता ने उत्कृष्ट कार्य और नेतृत्व के लिए दिया गया है।

आईपीएस भावना गुप्ता के विशेष प्रयास से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अन्य महिला केंद्रित पहलों के बीच 2000 से अधिक आदिवासी लड़कियों को व्यापक आत्मरक्षा में प्रशिक्षित करने के लिए हिम्मत कार्यक्रम के तहत प्रोत्साहित किया गया था। बता दें कि इससे पहले यह अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड आईपीएस आरिफ़ शेख और संतोष सिंह को मिल चुका है।

RELATED POSTS

View all

view all