Live Khabar 24x7

President Dropadi Murmu हुई दिल्ली के लिए रवाना, राज्यपाल विश्वभूषण-मुख्यमंत्री बघेल ने दी विदाई

September 1, 2023 | by livekhabar24x7.com

President Dropadi Murmu

 

President Dropadi Murmu : रायपुर। दो दिवसीय दौरे पर पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रवास का अंतिम दिन था। अब से कुछ देर पहले राष्ट्रपति विशेष विमान से रवाना हो गई है। राष्ट्रपति मुर्मू को विदाई देने के लिए राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विमानतल पहुंचे।

दूसरे दिन बिलासपुर में रही राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू

President Dropadi Murmu आज ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित आदिशक्ति मां महामाया देवी मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की। पहली बार रतनपुर स्थित महामाया देवी के मंदिर में राष्ट्रपति प्रवास हुआ है। इस अवसर पर माँ महामाया देवी का राजसी श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह भी मौजूद रहीं।

उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है। कलचुरी वंश के शासक रत्नदेव प्रथम ने रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया और यहाँ आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर का निर्माण कराया। यह मंदिर 11वीं शताब्दी में बनवाया गया था। माँ महामाया रतनपुर शाखा के कलचुरी वंश के राजाओं की कुलदेवी थी। यहाँ पर दोनों नवरात्रियों में भव्य मेले का आयोजन होता है, जहां प्रदेश के हर जिले से लोग आते हैं और माँ महामाया के दर्शन कर उनके समक्ष मनोकामनाएं रखते हैं।

RELATED POSTS

View all

view all