Live Khabar 24x7

Raipur Gang Rape : रक्षाबंधन मनाकर लौट रही दो बहनों के साथ सामूहिक बलात्कार, पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

September 1, 2023 | by livekhabar24x7.com

Raipur Gang Rape

 

रायपुर। Raipur Gang Rape : मणिपुर के बाद प्रधनमंत्री के बयान और सदन में छत्तीसगढ़ का नाम महिला सुरक्षा को लेकर सामने आया। लगतार महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे थे। लेकिन मुद्दा राजनीती हो गया, नेता एक दूसरे के राज्यों पर आरोप लगाना शुरू कर चुके थे। लेकिन ना मणिपुर में हालात सुधरे ना ही छत्तीसगढ़ में।

रक्षाबंधन पर सभी लोग उत्साह के साथ जहां त्योहार मना रहे थे। वहीं दो बहनों की जिंदगी हमेशा के लिए काली हो गई। दरअसल बीती रात राजधानी में 2 युवतियों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिससे ना केवल पुलिस प्रशासन बल्कि राजनितिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई।

Raipur Gang Rape : बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां अपने भाई के साथ रक्षाबंधन मनाकर गुरुवार की देर शाम रायपुर लौट रही थी। इस बीच मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के रिम्स अस्पताल के सुनसान क्षेत्र में आरोपियों ने रास्ता रोककर दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी।

Raipur Gang Rape : पीड़ितों ने 31 अगस्त को रात 1 बजे मंदिर हसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया। दोनों बहने अपने भाई के साथ भानसोज के रास्ते महासमुंद से रायपुर लौट रही थी। तभी बाइक सवार तीन लड़कों ने रास्ता रोका। इसी बीच पीछे से चार गाड़ियों में सवार करीब 7 लड़के और आ गए। फिर उन्हें सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

भाजपा नेता के बेटे पर रेप और हत्या का मामला

Raipur Gang Rape : इस गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाला भाजपा मंदिर हसौद मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ठाकुर का बेटा पूनम ठाकुर ही मुख्य आरोपी है। पिछले पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक यह आदतन बदमाश है। पूनम के खिलाफ थाने में पहले से ही 5 मामलें दर्ज है। 2019 में हत्या और 2022 में बलात्कार केस में जेल भी जा चुका है। इस महीने 17 अगस्त को वो जमानत मे जेल से छूटकर बाहर आया था। जिसके बाद कल देर रात फिर दो लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी।

10 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Gang Rape : घटना की जानकारी के बाद एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने 2 एएसपी, 3 डीएसपी और 6 थानेदारों की अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की खोजबीन की। मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में पूनम ठाकुर, घनश्याम निषाद, लव तिवारी, नयन साहू, केवल वर्मा, देवचरण धीवर, लक्ष्मी ध्रुव, प्रहलाद साहू के साथ अन्य शामिल थे। इनमें से 5 आरोपी पिपरहट्टा गांव के हैं और अन्य आरोपी बोरा, उमरिया और टेकारी गांव के हैं।

 

 

 

RELATED POSTS

View all

view all