Live Khabar 24x7

IND vs PAK Toss Update : रोहित शर्मा ने जीता टॉस, पाकिस्तान करेंगी पहले गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

September 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

IND vs PAK Match, Livekhabar24x7

IND vs PAK Toss Update : एशिया कप 2023 के तीसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। जिसमें भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। उम्मीद के अनुसार प्लेइंग-11 में श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह को मौक़ा दिया गया है। बता दे कि दोनों खिलाड़ी चोट के चलते लम्बे समय से टीम से बाहर चल रहे थे। टीम में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव स्पिन की कमान संभालते दिखाई देंगे। पाकिस्तान की टीम में सभी खिलाड़ी वहीं हैं जो नेपाल के खिलाफ मुकाबले में शामिल थे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान: फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

RELATED POSTS

View all

view all