Live Khabar 24x7

Horoscope Today 3 September 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल

September 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Horoscope Today 3 September 2023 : आज दिनांक 03 सितंबर 2023, रविवार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ राशियों को व्यापार क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष: नकारात्मक और सकारात्मक दोनों ऊर्जा का संचार होगा। आपको इसमें तालमेल बनाना पड़ेगा। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। संतान आज्ञा का पालन कर रही है और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। हरी वस्तु का दान करना और सूर्य भगवान को जल देना आपके लिए शुभता भरा होगा।

वृषभ: सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय और चिंताकारी श्रृष्टि का सृजन हो रहा है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

मिथुन: आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन की स्थिति कंफ्यूजन वाली रहेगी। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क: व्यावसायिक उठा-पटक बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी में असमांजस्य की स्थिति बनी रहेगी। उच्चाधिकारियों का टेढ़ी नजर बना रहेगा। प्रेम संतान ठीक है और व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह: मान-प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। यात्रा में कष्ट संभव है। धार्मिक अति से बचें। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम-संतान ठीक-ठाक है और व्यापार आपका मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला: अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार और व्यवसाय मध्यम गति से चलता रहेगा। बजरंगबली को प्राणाम करते रहें।

वृश्चिक: शारीरिक स्थिति मध्यम रहेगी। लेकिन विरोधी एक्टिव रहेंगे। लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

धनु: बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू,मय-मय की स्थिति हैं। मानसिक स्थिति गड़बड़ रहेगी। स्वास्थ्य भी मध्यम है और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। रक्तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: अगर आप कोलाइटिस के मरीज है तो थोड़ा ध्यान रखिएगा। भुजाओं से लेकर के नाक, कान और गला तक की परेशानी संभव है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: गंदे भाषा के प्रयोग से बचें। जुआ, सट्टा और लॉटरी में पैसे ना लगाएं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। शिवजी का जलाभिषेक करें।

RELATED POSTS

View all

view all