Live Khabar 24x7

Sad News : इस दिग्गज क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, पत्नी में ट्वीट कर दी जानकारी, कुछ दिन पहले उड़ी थी मौत की अफवाह

September 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

Sad News, Livekhabar24x7

नई दिल्ली। Sad News : जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक का निधन हो गया है। कैंसर से लंबे समय तक जूझने के बाद रविवार (3 सितंबर, 2023) को उनका निधन हो गया। उनकी पत्नी नडीन स्ट्रीक ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिख हीथ के निधन की जानकारी दी। इससे पहले 23 अगस्त को हीथ की मौत की खबर सामने आई थी। लेकिन वह अफवाह थी।

हीथ स्ट्रीक की पत्नी नडीन ने फेसबुक पर कुछ फोटोज शेयर करते भावुक पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है, “आज सुबह, रविवार, 3 सितंबर, 2023 के शुरुआती घंटों में, मेरे जीवन के सबसे बड़ा प्यार और मेरे खूबसूरत बच्चों के पिता को घर से स्वर्ग की ओर ले जाया गया। वह अपने अंतिम दिन अपने परिवार और करीबियों के साथ बिताना चाहते थे। वह प्यार और शांति में डूबे हुए थे। पार्क से अकेले नहीं निकलते थे। हमारी आत्माएँ हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गई हैं, स्ट्रीकी। जब तक मैं तुम्हें फिर से पा नहीं लेती।”

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all