Live Khabar 24x7

Share Market News : लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार तेजी के साथ बंद, Sensex ने लगाई 241 अंक की छलांग, Nifty निकला 19,500 के पार

September 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

Share Market

 

मुंबई : Share Market News : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ है। लगातार दूसरे बाजार ने हरे निशान पर कारोबार करते नजर आया है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 240.98 अंक यानी 0.37%) बढ़कर 65,628.14 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 93.50 अंक यानी (0.48%) की तेजी के साथ 19,528.80 के स्तर पर बंद हुआ है।

मेटल, ऑटो इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। मेटल, IT, PSE शेयरों में खरीदारी रही। रियल्टी, एनर्जी, इंफ्रा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। जबकि FMCG शेयरों पर दबाव रहा। बैंकिंग इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Read More : Share Market Closing : दूसरे दिन हरे निशान पर शेयर बाजार बंद, JIOFIN, UPL टॉप गेनर, BHARTIARTL टॉप लूजर

Share Market News : आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

Coal India, Wipro, HCL Technologies, UltraTech Cement और Tata Steel निफ्टी के टॉप गेनर रहें। वहीं Axis Bank, M&M, Nestle India, ITC और Asian Paints निफ्टी के टॉप लूजर रहें।

Share Market News : आज के कारोबार में सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। पावर, मेटल, ऑटो, रियल्टी , ऑयल एंड गैस और पीएसयू बैंक इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

निवेशकों को हुआ बड़ा फायदा

लगातार दूसरे दिन की कारोबारी तेजी के चलते निवेशकों को बड़ा फायदा हुआ है। BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलिजेशन आज बढ़कर 315.15 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 1 सितंबर को 312.41 लाख करोड़ रुपये था। यानि आज निवेशकों को 2.74 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है।

RELATED POSTS

View all

view all