Live Khabar 24x7

PSC Result 2023 : जारी हुआ पीएससी का परिणाम, टॉप 5 में बेटियों का बोलबाला, देखें लिस्ट…

September 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। PSC Result 2023 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पीएससी-2022 के फाइनल रिजल्ट बुधवार रात जारी कर दिए गए हैं। इसमे रायगढ़ की सारिका मित्तल टॉप-10 की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। टॉप-10 की लिस्ट में 6 महिलाएं और 4 पुरुष हैं।

दरअसल, इस परीक्षा-2022 कुल 210 पदों के लिए आयोजित की गई थी। इसके लिए मुख्य लिखित परीक्षा 15 जून से 18 जून तक आयोजित किए गए थे। इसके नतीजे के आधार पर 621 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए हुआ था। इंटरव्यू 24 अगस्त से शुरू हुए थे।

Read More : CGPSC Result Out : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का रिजल्ट जारी, 625 अभ्यर्थियों का होगा साक्षात्कार

इंटरव्यू के आखिरी दिन 6 सितंबर को फाइनल रिजल्ट जारी किए गए हैं। मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के नंबर जोड़कर मेरिट लिस्ट बनाई गई है। पीएससी-2022 में डिप्टी कलेक्टर के 15 और डीएसपी के 5 पद हैं। इसके अलावा नायब तहसीलदार, वित्त सेवा अधिकारी, सहायक जेल अधीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी, श्रम पदाधिकारी, रोजगार अधिकार जैसे पद हैं।

टॉप-10 सूची
01.सारिका मित्तल
02.शुभम देव
03. श्रेयांस पटेरिया
04.शिक्षा शर्मा
05.शभांगी गुप्ता
06.पूजा पिंचा
07.मधु गवेल
08. संजय कुमार धीवर
09. देवाशीष कुर्रे
10.भावना साहू

कौन है सारिका मित्तल
सारिका मित्तल रायगढ़ ज़िले की निवासी है। वे 12वीं तक छत्तीसगढ़ में पढ़ाई की, इसके बाद कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली से की है। दूसरे प्रयास में ही फ़र्स्ट रैंक हासिल की है। सारिका का कहना है कि पहली बार जब परीक्षा दी तो कोई तैयारी नहीं की थी। दूसरी बार में मुक़ाम हासिल हुआ है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए कोई कोचिंग नहीं की हूँ। छह से आठ घंटा पढ़ाई करती थी। घर परिवार दोस्तों और गुरु जनों का भरपूर सहयोग मिला है। राज्य सेवा परीक्षा- 2022 की समेकित मेरिट सूची आयोग के वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जारी (अपलोड) कर दी गई है।

देखें लिस्ट-

PSC List

RELATED POSTS

View all

view all