Live Khabar 24x7

Gold Price Today : सोने और चांदी के भाव में आई बड़ी गिरावट, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट्स

September 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

Gold-Silver Price Today

 

नई दिल्ली। Gold Price Today : सोने और चांदी के दामों में गिरावट का दौर आ गया है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे ग्राहकों को आज बड़ा फायदा होने जा रहा है। अगर आप भी आज आपको सोने या सोने के आभूषणों की खरीदारी करनी है, तो रिपोर्ट काम की साबित हो सकती है।

अक्सर हम कीमती धातुओं की खरीदारी घर के किसी ख़ास मौकों पर ही करते है। ऐसे में कई बार हमें बढ़ी हुई कीमतों के चलते नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए आज हम आपको सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट्स बताने जा रहे है। जिससे आप अलग अलग शुद्धता अनुसार रेट्स जानकार खरीदारी का बेहतर फैसला ले सकते है।

Gold Price Today : IBJA RATES अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,329 रुपए था, जो आज 59,125 रुपए पर आ गया है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 72,250 रुपए थी, जो आज 71,180 रुपए पर आ गई है। इस अनुसार सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट आज दर्ज की गई है।

Gold Price Today : जानें लेटेस्ट रेट्स

ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी मुताबिक, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,125 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 58,888 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 54,159 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 44,344 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 34,588 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 71,180 रुपए है।

RELATED POSTS

View all

view all