Live Khabar 24x7

CG News : संदिग्धों से बड़ी संख्या में नगद जब्त, चेकिंग के दौरान दबोचा, जानें पूरा मामला

September 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

राजनांदगांव। CG News : जिले से बड़ी खबर सामने आई है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नोटों की गड्डी पकड़ाई है। संदिग्धों के पास से करीब 14,80,000 रुपये बरामद किया है। वहीं सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी मुताबिक, राजनांदगांव पुलिस ने 14 लाख 80 हजार रूपये जब्त किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र बस स्टैण्ड चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति से नगदी रकम 8.50.000 रूपये जब्त और सोमनी थाना क्षेत्र वाहन चेकिंग के दौरान 6 लाख 30 हजार रूपये जब्त किया गया है। पुलिस नगद जब्ती कर आगे की कार्रवाई कर रही है। आगामी चुनाव को देखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More : CG News : सात सितंबर को रायपुर में होगा भारत जोड़ो पदयात्रा और भारत-जोड़ो सम्मेलन, कांग्रेस ने जारी की जिलेवार प्रभारियों की प्रस्तावित सूची…

CG News : गौरतलब है कि आने वाले दिनों में चुनाव है ऐसे में पुलिस प्रशासन पैसे के हेरफेर को लेकर चौकन्ना है। वहीं सदिग्धों पर लगतार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को राजधानी रायपुर में 80 लाख रुपये कैश बरामद किया गया। हाल ही में कवर्धा के चिल्फी थाना चेक पोस्ट पर एक करोड़ कैश के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया था।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all