CG Political : सांसद सरोज के कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से 9 सवाल, बोली – क्या कांग्रेस जन्माष्टमी पर मांगेगी माफी
September 7, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Political : कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे है। जिसके लिए कांग्रेस तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं भाजपा सांसद सरोज पांडेय ने आगमन से पहले ही सवाल बिछा दिए है। अबतक देश के ठेकेदारों ने हिंसा में महिलाओं से हुई बर्बरता का जवाब नहीं दिया लेकिन सरोज पांडेय अब राष्ट्रीय अध्यक्ष से सवाल कर रही है।
सरोज पांडेय ने मीडिया से चर्चा में कहा – कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज छत्तीसगढ़ आ रहे है, कुछ सवाल है जिनका जवाब राष्ट्रीय अध्यक्ष दें, रागा की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा भारत कब टूटा था ? भारत शब्द का उपयोग किया गया तो भारत शब्द से क्या दिक्कत है ?
CG Political : सरोज पांडे ने कहा, राहुल गांधी के सम्मेलन में जो भोजन परोसा गया था उसके खाने से 50 गायों की मौत हो गई। कांग्रेस पार्टी जन्माष्टमी के दिन क्या इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगेंगे। स्टालिन I.N.D.I.A गठबंधन के सदस्य हैं, जिन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया। प्रियंक खड़गे ने भी स्टालिन का स्टैंड लिया था, क्या उस पर एक्शन लेंगे।
आगे कहा, जब मुख्यमंत्री चिट्ठी लिखते हैं तो जिन विषयों पर चिट्ठी लिखना चाहिए उस पर नहीं लिखते। राजस्थान में महिलाओं के साथ बर्बरता होती है, क्या उसके लिए सीएम राजस्थान के सीएम को चिट्ठी लिखेंगे। रक्षाबंधन पर गैंगरेप, जशपुर में गैंगरेप पर सीएम चुप रहते हैं। क्या इसके लिए माफी मांगा जाएगा।
CG Political : सरोज पांडे ने कहा, छग में हो रहे भरष्टाचार के मुद्दे पर सीएम क्यों चुप हैं। गंगाजल लेकर सरकार ने कसम खाई थी। शराबबंदी का वादा किया था। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई, इस पर खड़गे जी का क्या स्टैंड हैं।
Read More : CG political : कांग्रेस के पांच बछर, छत्तीसगढ़ होगे तितर बितर, भाजपा ने जारी किया “आरोप पत्र”
CG Political : कौन कितना राजनीति का धुला ?
CG Political : छत्तीसगढ़ से राज्यसभा भेजे गए लोगों की सांसद बनने की कहानी अलग-अलग जरूर है। मगर यह चीज आम तौर पर देखने को मिलती है कि कोई ग्राउंड रिएल्टी की बात नहीं करता है। छत्तीसगढ़ की राजधानी में कितनी बस्तियां है। कितने अच्छा खाना नहीं मिल पाने की वजह से मर रहे है। शिक्षा व्यवस्था इतनी अच्छी है तो हर छात्र क्यों सफल नहीं है।
रोजगार के विज्ञापन लेकिन अवसर नहीं। महिला की सुरक्षा की जब बात आती है तो पुरुषों की भी सुरक्षा मुद्दा होना चाहिए। बच्ची का हुआ रेप तो रेप और बच्चे से हुआ रेप तो रेप नहीं या बच्चे से हुए रेप के कोई डेटा नहीं है। लेकिन राजनीती में इसकी जगह नहीं है, इसीलिए छत्तीसगढ़ से राज्यसभा गए सांसद ऐसे विषय बोलते है जो उन्हें राज्यसभा स्टार बना सके।
CG Political : खुद राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के चाहने वाले और भाजपा दुर्ग जिला कार्यकर्ता खुद को भगवान कहते है और लोगों को पैर पड़कर माफ़ी मंगवाते है। याद रखें भाजपा वही पार्टी है जो श्री राम और हिन्दू के नाम की राजनीती कर वोट लेती है। लेकिन दुर्ग भाजपा के लोग जो कभी कभी रायपुर आ जाते है वह गुंडागर्दी करते है। ऐसे में सांसद सरोज को अपने आसपास के लोगों को ठीक करना चाहिए फिर किसी से भी चाहे उससे सवाल पूछे।
RELATED POSTS
View all