Live Khabar 24x7

Share Market Closing : वीकली एक्सपायरी के दिन बढ़त के साथ शेयर बाजार बंद, Sensex 835 अंक चढ़ा, निवेशकों को हुआ तगड़ा प्रॉफिट

September 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

Share Market

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के पांचवे दिन शेयर बाजार में उछाल दर्ज की गई है और आज सुबह गिरावट के बाद बाजार हरे निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 385.04 अंक यानी (0.58%) की बढ़त के साथ 66,265.56 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 116 अंक यानी (0.59%) चढ़कर 19,727.05 के स्तर पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स के 20 शेयर चढ़े

Share Market Closing : सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर आज हरे निशान में बंद हुए। इसमें भी लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में सबसे अधिक 4.26% की तेजी रही। इसके अलावा इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), भारतीय स्टेट बैंक (SBI), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयरों में आज तेजी रही और ये करीब 1.56% से लेकर 2.05% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

Read More : Share Market Closing Bell : शेयर बाजार ने किया सितंबर का शानदार आगाज, Sensex में 555 अंक की उछाल, Nifty निकला 19 हजार के पार

इन शेयर्स में रही गिरावट

Share Market Closing : वहीं सेंसेक्स के बाकी 10 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयरों में सबसे अधिक 0.88% की गिरावट रही। इसके बाद इंफोसिस (Infosys), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL)के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही और ये करीब 0.56% से लेकर 0.66% तक गिरकर बंद हुए।

Share Market Closing : निवेशकों की संपत्ति में उछाल

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 7 सितंबर को बढ़कर 319.10 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 6 सितंबर को 317.33 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.77 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.77 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all