Accident : ट्रक ने मारा ट्रैक्टर को टक्कर, 1 महिला की मौत, 25 से ज्यादा लोग घायल…
September 8, 2023 | by livekhabar24x7.com
महासमुंद। Accident : जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एनएच 53 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि एक महिला की मौत हो गई। वहीं 28 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें से 5 को गंभीर चोट आई है। घायलों को पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव लाया गया। यह मामला पटेवा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार एक को रायपुर और 2 घायलों को महासमुंद अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।बता दे बीती रात पटेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 53 पर मुंगई माता मंदिर के पास ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से ठोकर मार दी। ट्रैक्टर में कुल 39 लोग सवार थे।
RELATED POSTS
View all