Live Khabar 24x7

World Cup 2023 : सचिन तेंदुलकर को भी मिला ‘गोल्डन टिकट’, BCCI ने शेयर की तस्वीर…

September 8, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप (World Cup 2023) शुरू होने में गिनती के ही दिन शेष हैं। जैसे में मैचों के लिए टिकटों की बिक्री जारी हैं। इसी बीच बीसीसीआई एक खास मुहिम चला रही है। इस मुहिम का नाम ‘गोल्डन टिकट फॉर इंडिया आइकॉन्स’ रखा गया है। जय शाह ने बताया कि हमारे “गोल्डन टिकट फॉर इंडिया आइकॉन्स” कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर मुख्य रूप से भाग लेंगे।

बीसीसीआई ने ट्विटर (X) पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें सचिन के साथ जय शाह नजर आ रहे हैं। जय शाह ने सचिन को गोल्डन टिकट दिया है। बीसीसीआई ने कैप्शन में लिखा, देश और क्रिकेट के लिए खास पल। गोल्डन टिकट फॉर इंडिया आइकंस प्रोग्राम के तहत बीसीसीआई के सचिन जय शाह ने भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को गोल्डन टिकट दिया।

अमिताभ बच्चन को भी दिया गया हैं गोल्डन टिकट
बीसीसीआई ने इससे पहले अमिताभ बच्चन को भी गोल्डन टिकट दिया था। विश्व कप 2023 का भारत में आयोजन होगा. इसका पहला मैच 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. टीम इंडिया का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से है. यह मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई में आयोजित होगा. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में मैच खेला जाएगा. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all