Live Khabar 24x7

Morocco Earthquake : भूकंप से दहला मोरक्को, 296 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया शोक

September 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

Morocco Earthquake : शुक्रवार को देर रात मोरक्को की धरती भूकंप के झटकों से दहल गई। इसमें 200 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है। यह आकड़ा बढ़ने के आसार हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। इसमें कई इमारतें धरासाई हो गई।

भूकंप के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। जिनमें लोग डर से भागते हुए नजर आ रहे हैं। इस भूकंप का केंद्र एटलस पर्वत के पास इघिल नाम का एक गांव बताया गया है. ये गांव माराकेश शहर से करीब 70 किमी दूर स्थिर है. ये भूकंप जमीन की गहराई में 18.5 किमी नीचे महसूस किया गया. बताया जा रहा है कि इस भूकंप से कई इमारतें मलबे और धूल में तब्दील हो गईं. इसके साथ ही यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल ऐतिहासिक माराकेच में पुराने शहर को घेरने वाली प्रसिद्ध लाल दीवारों के कुछ हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

पीएम मोदी ने मोरक्को भूकंप पर जताया दुख

मोरक्को में आए भूकंप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया. पीएम मोदी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा, “मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।’

RELATED POSTS

View all

view all