Stock Market : नए रिकॉर्ड पर खुला बाजार, निफ्टी पहली बार 20100 के पार, सेंसेक्स में 300 अंक उछला…
September 12, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार रिकॉर्ड बढ़त के साथ खुला। इसी के साथ शेयर बाजार में लगातार 8वें दिन तेजी दर्ज की गई। बाजार के प्रमुख इंडेक्स नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। NSE निफ्टी पहली बार 20100 के पार खुला। BSE सेंसेक्स भी 67539 तक पहुंच गया।
टॉप गेनर्स
शुरुआती कारोबार में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयर में 3.05 फीसदी उछाल के साथ कारोबार हो रहा था। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में बढ़त के साथ ट्रेडिंग हो रही थी. इसी प्रकार एक्सिस बैंक, विप्रो, इन्फोसिस, सन फार्मा, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, आईटीसी और एसबीआई के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था।
टॉप लूजर्स
सेंसेक्स पर हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में लाल निशान के साथ ट्रेडिंग हो रही थी.
RELATED POSTS
View all