Live Khabar 24x7

PM Modi CG Visit : 14 सितंबर के बाद फिर छत्तीसगढ़ आएंगे पीएम मोदी, परिवर्तन यात्रा में होंगे शामिल

September 12, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। PM Modi CG Visit : प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी 14 सिंतबर को रायगढ़ पहुंच रहे हैं। वे कोड़ातराई में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। 14 सितंबर के बाद PM मोदी एक बार फिर छत्तीसगढ़ आने वाले हैं। मिली जनकारी के अनुसार 28 सिंतबर को परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां भी PM मोदी सभा को सम्बोधित करेंगे।

पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यकर्ताओं को करीब एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है। जिसे लेकर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी तैयारी का जायजा लेने 10 सिंतबर को केंद्रीय मंत्री केन्द्रीय मंत्री और चुनाव सहप्रभारी मनसुख मंडाविया और प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंचे। परिवर्तन यात्रा और प्रधानमंत्री की आमसभा की तैयारी की समीक्षा और मार्गदर्शन के लिये रायपुर पहुंचे। इसके बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

रायगढ़ के कोड़ातराई में पीएम की आमसभा
पीएम मोदी के कोड़ातराई आमसभा में 15 विधानसभा के लोगों को बुलाया जा रहा है। रायगढ़ भाजपा ने भी तैयारियों को लेकर बैठक ली। बीते दिनों कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, एसएसपी सदानंद कुमार कोड़ातराई हवाई पट्टी गए थे। बताया जा रहा है कि कोड़ातराई में 6 डोम बनाए जाएंगे। इसमें तीन ग्रीन रूम भी बनेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all