BJP Parivartan Yatra : गृहमंत्री शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द! अब स्मृति ईरानी दिखाएंगी परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी
September 12, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। BJP Parivartan Yatra : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दंतेवाड़ा दौरा रद्द हो गया है। अब शाह की जगह केंद्रीय स्मृति ईरानी कुछ देर में दंतेवाड़ा पहुंचने वाली है। भाजपा बस्तर के जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्री ईरानी दंतेवाड़ा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को झंडी दिखाएंगी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह दंतेवाड़ा के लिए रवाना हो गए हैं। रमन सिंह को अमित शाह के साथ जगदलपुर एयरपोर्ट से साथ में जाना था।
लेकिन अचानक शेड्यूल में बदलाव के बाद स्मृति ईरानी यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगी। भाजपा के विधानसभा चुनाव पर परिवर्तन यात्रा का मंगलवार को दंतेवाड़ा से आगाज करने जा रहे है। दोपहर ढाई बजे दंतेवाड़ा पहुंचेंगी। केंद्रीय मंत्री के दौरे में सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। केंद्रीय मंत्री ईरानी दंतेवाड़ा हाईस्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी।
RELATED POSTS
View all