Live Khabar 24x7

CG Crime : चेकिंग पॉइंट पर पकड़ाए 1.80 करोड़ के जेवरात, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

September 12, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

जांजगीर-चांपा। CG Crime : चांपा पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। कीमती जेवर के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो चेकिंग पॉइंट्स पर दो वाहनों की चेकिंग के दौरान 11 किलो सोना और 75.41 चांदी का जेवर बरामद किए हैं। जिसकी कीमत लगभाग 1 करोड़ 80 लाख 17 हजार 960 रुपये है।

पुलिस द्वारा बरामद सोना-चांदी को धारा 102 CRPC के तहत जब्त किया गया है। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और GST विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है। इस मामले में पुलिस ने शंकर लाल सोनी और सौरभ कुमार सराफ को गिरफ्तार भी किया है।

एएसपी अनिल सोनी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को ये सफलता मिली है।

RELATED POSTS

View all

view all