Live Khabar 24x7

Big News : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद, तलाशी अभियान जारी

September 13, 2023 | by livekhabar24x7.com

राजौरी। Big News : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया, जबकि सेना का एक जवान इसमें शहीद हो गया। इसके साथ ही मुठभेड़ में भारतीय सेना के फीमेल लेब्रोडोर डॉग केंट की मौत भी हो गई है।

जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि राजौरी जिले के नरला इलाके में एक आतंकवादी मारा गया. इसके अलावा मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है। इस मुठभेड़ में पुलिस एसपीओ समेत तीन अन्य घायल भी हो गए। पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए।

डिफेंस के पीआरओ के मुताबिक, जब सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया. सुरक्षाबलों की इस टीम के साथ 21 आर्मी डॉग यूनिट भी थी। हाल ही में जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई, जिनमें कई आतंकवादी ढेर हो चुके हैं।

RELATED POSTS

View all

view all