Big Accident : सड़क किनारे खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 11 की मौत, कई की हालत गंभीर…
September 13, 2023 | by livekhabar24x7.com
Big Accident : आज सुबह राजस्थान के भरतपुर जिले में एक भीषण सड़क हो गया। यहां गुजरात से यूपी जा रही यात्रियों से भरी एक बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बताया गया है कि जब यह हादसा हुआ, तब बस सड़क के किनारे खड़ी थी। हादसा इतना भयानक था कि 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।
भरतपुर में हुए एक दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस दुर्घटना में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद लखनपुर, नदबई, हलैना और वैर थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 21 पर हंतारा के पास सुबह 5:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मरने वालों में छह महिला और पांच पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक भावनगर (गुजरात) निवासी बताए जा रहे हैं।
RELATED POSTS
View all