Live Khabar 24x7

PM Modi CG Visit : छत्तीसगढ़ पहुंची पीएम मोदी की वीवीआईपी बुलेटप्रूफ कार, दिल्ली से ऐसे लाया गया….

September 13, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

बिलासपुर : PM Modi CG Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल छत्तीसगढ़ के रायगढ़ आ रहे है। पीएम मोदी कोड़ातराई में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। वहीं आज पीएम की बुलेटप्रूफ वीआईपी कार भी बिलासपुर पहुंच गई है। जो दिल्ली से उत्कल एक्सप्रेस द्वारा बिलासपुर भेजी गई है।

इस सभा में एक लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। शासन से लेकर प्रशासन और पार्टी स्तर पर इसे लेकर बड़ी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी जिंदल एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। यहां से वे कोड़ातराई सभास्थल पहुंचेंगे। करीब 15 विधानसभा के लोग इस कार्यक्रम में जुटेंगे।

रायगढ़ के जिला भाजपा ने तैयारियों को लेकर बैठक ली है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भी पिछले दिनों भाजपा कार्यालय में बैठक लेकर तैयारियों का जायजा लिया था। वहीं, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, एसएसपी सदानंद कुमार कोड़ातराई हवाई पट्टी गए थे। जानकारी के मुताबिक कोड़ातराई में छह विशाल डोम बनाए जाएंगे। तीन ग्रीन रूम का निर्माण किया जाएगा।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिहाज से ग्राम-कोड़ातराई एवं कोड़ातराई मैदान के आसपास के क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। बता दें कि 7 जुलाई को प्रधामंत्री मोदी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आम सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। साथ ही 7600 करोड़ रुपए के विकासकार्यों की सौगात भी दी थी।

RELATED POSTS

View all

view all