Live Khabar 24x7

Anantnag Encounter : आतंकियों से एनकाउंटर में कर्नल, मेजर और डीएसपी और केंट शहीद, जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, देखें Video

September 13, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

जम्मू- कश्मीर। Anantnag Encounter : जम्मू-कश्मीर में आज आतंकियों से एनकाउंटर में सेना के कर्नल, मेजर और डीएसपी शहीद हो गए। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया कि कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष, जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट्ट गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि भट की जान अत्यधिक खून बह जाने के कारण गई है।

आतंकियों के खिलाफ अभियान

सेना ने गाडोले में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यह अभियान मंगलवार की शाम को शुरू किया गया था, लेकिन रात को रोक दिया गया था। बुधवार यानी आज सुबह आतंकवादियों की तलाश फिर शुरू की गई जब सूचना मिली कि उन्हें एक ठिकाने पर देखा गया है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जताया दुःख

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ”जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान में दो सैन्य अधिकारियों और एक पुलिस अधिकारी की शहादत के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ. मैं दिवंगत आत्माओं की सद्गति के लिए प्रार्थना करता हूं और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

https://x.com/ANI/status/1701981667773268353?s=20

राजौरी में भी हुई मुठभेड़

राजौरी में आतंकियों पर सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। सुदूरवर्ती नारला गांव में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। गोलीबारी में सेना का एक जवान और सेना की श्वान इकाई की छह वर्षीय मादा लैब्राडोर केंट भी शहीद हो गई, जबकि तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

https://x.com/ANI/status/1701981667773268353?s=20

https://x.com/ANI/status/1701978070406803887?s=20

डॉगी केंट भी शहीद

सेना के अधिकारी ने बताया कि एनकाउंटर में शहीद हुए आर्मी डॉग का नाम केंट था। उसने मुठभेड़ के दौरान अपने हैंडलर को बचाया और खुद शहीद हो गया। यह हादसा तब हुआ जब वो भाग रहे आतंकियों की तलाश करने के लिए जवानों की एक यूनिट का नेतृत्व कर रहा था। इस दौरान वो भारी गोलाबारी की चपेट में आ गया।

 

RELATED POSTS

View all

view all