Bus Accident : दो बसों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, 10 यात्री घायल
September 14, 2023 | by livekhabar24x7.com
गरियाबंद। Bus Accident : जिले में आज सुबह दो यात्री बस आपस में टकरा गए। इस हादसे में 8 से 10 लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गरियाबंद से राजिम जा रही परमेश्वरी ट्रेवल्स और राजिम से गरियाबंद आ रहे शिवराज ट्रेवल्स की बस के बीच भिड़त हुई है। दोनो ही बसों में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। घटना जिले के पाण्डुका थाना क्षेत्र की है।
इस हादसे में 3 यात्रियों की हालत गंभीर बताए जा रहे हैं। जिन्हे जिला अस्पताल गरियाबंद में ले जाया गया है। सूचना मिलते ही जिला पंचायत सीईओ सहित प्रशासनिक जिला अस्पताल पहुंच गए है।
RELATED POSTS
View all