Live Khabar 24x7

PM Modi : छत्तीसगढ़ हो रहा सोनिया के ATM की तरह इस्तेमाल, गोबर से लेकर शराब में जमकर चल रहा भ्रष्टाचार…

September 14, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रायगढ़ पहुंचे। जिले के कोड़ातराई में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने छत्‍तीसगढ़ को 6 हजार करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं का सौगात दिया है। लोकार्पण कर शिलान्यास कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री ने विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों को कांग्रेस सरकार के कारण पीएम आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस सिर्फ घोटालों की राजनीति करती है और हवा-हवाई दावों में जुटी रहती है। गरीब कल्याण में पीछे, भ्रष्टाचार में कांग्रेस सरकार आगे बढ़ रही है।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की बहनों से शराबबंदी का वादा किया। लेकिन शराब में ही घोटाला कर दिया। गाय के गोबर में ही कांग्रेस ने भ्रष्टाचार कर दिया। भ्रष्ट सरकार ने खनिज संपदा को भी नहीं छोड़ा। कांग्रेस खनिज संपदा को ATM की तरह इस्तेमाल कर रही है। मेरे परिवारजनों कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड और भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने है।

50 साल पहले इंदिरा जी के जमाने में कांग्रेस ने गरीबी हटाने का नारा दिया था। आज भी उसी नारे के साथ राजनीति कर रही है। अगर उस समय कांग्रेस ने काम किया होता तो मोदी को इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती। भाजपा ने बिचौलियों को बाहर निकाला और लाभार्थियों तक पूरा लाभ पहुंचाया। मुफ्त राशन बिना किसी घोटाले के लोगों तक पहुंच रहा है। आयुष्मान भारत के तहत लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर 400 रुपए सस्ते किए गए।

माता कौशल्या का धाम छत्तीसगढ़ में है। भगवान राम के ननिहाल से लोगों को जागरूक करना चाहता हूं। जिनको आप लोगों ने 9 साल से केंद्र से बाहर कर रखा है उन्होंने मिलकर एक गठबंधन बनाया है। कुछ लोग इसे घमंडिया गठबंधन भी कह रहे हैं। सत्ता के लालच में लोग सनातन संस्कृति को तोड़ना चाहते हैं। सनातन संस्कृति वह है जिसमें राम वनवासियों को अपने भाई से भी बढ़कर बताते हैं। सनातन संस्कृति वह है जिसमें राम नाव चलाने वाले केवट को गले लगाकर धन्य हो जाते हैं। सनातन संस्कृति वह है जिसमें शबरी के झूठे बेर प्यार से राम खा लेते हैं।

RELATED POSTS

View all

view all