CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आई 3 महिलाएं, एक की मौके पर ही मौत
September 15, 2023 | by livekhabar24x7.com
जांजगीर-चांपा। जिले में आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया है। यहां आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 3 महिलाएं झुलस गईं। इनमें से एक महिला की मौके पर मौत हो गई, वहीं 2 महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पहरिया में महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। तभी गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने लगी। इससे बचने के लिए तीनों खेत से निकलकर घर के लिए निकलने लगीं, इस बीच आकाशीय बिजली गिरी, इसकी चपेट में तीनों महिलाएं आ गईं और बेहोश होकर खेत में गिर पड़ीं। लक्ष्मीन चौहान की मौत मौके हो गई है। गंभीर रूप से झुलसी रत्ना बाई और मनमोहिनी रात्रे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
RELATED POSTS
View all