Live Khabar 24x7

Train Cancelled : रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये 12 ट्रेनें हुई रद्द, देखें सूची…

September 16, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Train Cancelled : ट्रेन रद्द होने का सिलसिला बरकरार हैं। अब फिर 12 ट्रेने रद्द कर दी गई हैं। दरसल मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन में वाशेबल अप्रोन का कार्य किया जाएगा। यह कार्य आज यानी 16 सितम्बर से किया जाएगा। जिसके कारण छत्तीसगढ़ से होकर गुझारने वाली कई ट्रेने पटरी पर नहीं दौड़ेंगी।

रद्द होने वाली गाड़ियों

01. दिनांक 16, 18, 21, 23, 25 एवं 28 सितम्बर, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 12823 दुर्ग-निज़ामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
02. दिनांक 17, 19, 22, 24, 26 एवं 29 सितम्बर, 2023 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12824 निज़ामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
03. दिनांक 19 एवं 26 सितम्बर, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 12549 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
04. दिनांक 21 एवं 28 सितम्बर, 2023 को उधमपुर से चलने वाली 12550 उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
05. दिनांक 16 एवं 28 सितम्बर, 2023 को कोरबा से चलने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
06. दिनांक 18 एवं 30 सितम्बर, 2023 को अमृतसर से चलने वाली 18238 अमृतसर- कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
07. दिनांक 16, 18, 19, 20, 21, 23, 25, 26, 27 एवं 28 सितम्बर, 2023 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
08. दिनांक 18, 20, 21, 22, 23, 25, 27, 28, 29 एवं 30 सितम्बर, 2023 को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
09. दिनांक 19, 22 एवं 26 सितम्बर, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
10. दिनांक 20, 23 एवं 27 सितम्बर, 2023 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11. दिनांक 20 एवं 27 सितम्बर, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 20847 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12. दिनांक 21 एवं 28 सितम्बर, 2023 को उधमपुर से चलने वाली 20848 उधमपुर-दुर्ग- एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

RELATED POSTS

View all

view all