Live Khabar 24x7

Asia Cup Final 2023 : भारत और श्रीलंका के बीच आज फाइनल मैच, देखें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

September 17, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Asia Cup Final 2023 : कोलंबों के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आज भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मैच होने जा रहा है। यह मैच भारतीय समय अनुसार दोहर 3:00 बजे से शुरू हो जाएगा। वहीं टॉस दोपहर 2:30 को होगा। लेकिन इस बीच 90 फीसदी मैच में बारिश होने की संभावना है।

फाइनल मैच आज बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो एश‍ियन क्रिकेट काउंस‍िल (ACC) ने एक रिजर्व-डे (सोमवार, 18 सितंबर) रखा है। यद‍ि रिजर्व डे पर भी बारिश होती है, तो भारत और श्रीलंका दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।

यहां भारत के पास 5 साल का खिताबी सूख खत्म करने का मौका होगा, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका अपने खिताब का बचाव करना चाहेगी। दोनों टीमें एशिया कप के वनडे फॉर्मेट के फाइनल में 8वीं बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले खेले गए 7 फाइनल में से 4 भारत ने जीते, जबकि 3 में श्रीलंका को सफलता मिली।

Asia Cup Final 2023 : पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान),​​​​​ पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुशन हेमंथा, दुनिथ वेल्लालागे, मथीश पथिराना और प्रमोद मदुशन।

RELATED POSTS

View all

view all