Live Khabar 24x7

Suspend : रिटायरमेंट से पहले DEO पर गिरी निलंबन की गाज, जानें पूरा मामला

September 17, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

मुंगेली। Suspend : मुंगेली की महिला डीईओ के रियाटर्मेंट से पहले बड़ा झटका लगा है। सविता राजपूत मुंगेली जिले की जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ थी। उनका 30 सितंबर को रिटायरमेंट होने जा रहा था। इससे पहले उनपर निलंबन की गाज गिर गई है। यह कार्रवाई शिक्षकों के एरिया इस राशि को भुगतान नहीं करने को लेकर की गई है।

Suspend : शिक्षक पंचायत के एरियर्स भुगतान के लिए जिला पंचायत ने उन्हे 13 जनवरी 2023 को एक करोड़ 52 लाख 98 हजार 214 रुपए जारी किए थे। जिला पंचायत ने राशि पुनरआबंटित करने के पश्चात 2 फरवरी 2023, 24 फरवरी 2023,1 मार्च 2023, 13 मार्च 2023 को एरियर्स राशि का भुगतान करते हुए प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाए जाने हेतु पत्राचार किया गया।

पर चार बार पत्र जारी करने के बाद 17 मार्च को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी बीईओ को राशि आवंटित की गई। लेट से राशि आवंटित करने के चलते शिक्षकों में एरियर्स राशि का भुगतान नहीं हो पाया।

Suspend : सविता राजपूत को 16 मई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। पर उन्होंने नोटिस के जवाब में सारा ठीकरा ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों पर फोड़ दिया। उनके जवाब को समाधानकारक न मान कर कर्तव्य के प्रति उदासीनता बरतने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त शिक्षा संचालक शिक्षा बिलासपुर कार्यालय नियत किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all