Live Khabar 24x7

WTC Final : वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रहाणे की हुई वापसी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस दिन होगा मुकाबला

April 25, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (WTC Final) के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस मुकाबले के लिए अजिंक्य रहाणे की टीम में वापसी हुई है। रहाणे ने करीब 15 महीने बाद टीम में वापसी की है। बीसीसीआई ने मंगलवार को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए टीम का ऐलान किया। फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के ‘द ओवल’ मैदान में 7 जून को खेला जाना है।

WTC Final : भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, शमी, सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट।

15 महीने बाद रहाणे करेंगे वापसी

रणजी ट्रॉफी 2022-23 में रहाणे मुंबई की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 57.63 की औसत से 634 रन बनाए थे। इसमें दो शतक शामिल थे। हालांकि, इस प्रदर्शन के बावजूद मुंबई की टीम नॉकआउट में जगह नहीं बना सकी थी। हालांकि, आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए रहाणे अभी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अभी तक 199.04 की स्ट्राइक-रेट से पांच पारियों में 209 रन बनाए हैं।

श्रेयस अय्यर के चोटिल हो जाने के कारण बाहर हो जाने से रहाणे की टीम में वापसी तय मानी जा रही थी। अय्यर ने पीठ दर्द के लिए ब्रिटेन में ऑपरेशन करवाया है। रहाणे ने भारत की तरफ से 82 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेला था।

RELATED POSTS

View all

view all