Live Khabar 24x7

Corona Update : देश में बीते 24 घंटे में सामने आए 9,629 नए मामले, 29 संक्रमितों की गई जान

April 26, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Corona Update : देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9629 नए मामले दर्ज किए गए। जो मंगलवार के मुकाबले 44 फीसदी ज्यादा है। यह आंकड़ा मंगलवार को 6,660 था। वहीं, सक्रिय मामले घटकर 61,013 रह गए हैं, जो मंगलवार को 63,380 था। वहीं 29 संक्रमितों की मौत हुई हैं। इसके साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,398 हो गई है।

Read More : Corona Update : देश में लगातार पांचवें दिन सामने आए 10 हजार से ज्यादा नए मामले, 29 संक्रमितों की मौत, एक्टिव केस की संख्या 68 हजार के करीब

बता दें, कोरोना सबसे ज्यादा केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में 10 मौतें हुई हैं। वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,43,23, 045 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.68 प्रतिशत दर्ज की गई।

RELATED POSTS

View all

view all