Live Khabar 24x7

CG Crime : चेकिंग के दौरान कार से 2 करोड़ 77 लाख से अधिक की चांदी जब्त, तीन युवक को किया गया गिरफ्तार

September 21, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Crime : एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चुनाव के मद्देनजर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने एक कार से 355 किलों चांदी जब्त की है। वहीं तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी उत्तरप्रदेश के है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान यूपी नंबर प्लेट वाली एक कार को चेक करने रोकवाया गया। वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे, जिन्होने पूछताछ में अपना नाम संजय अग्रवाल, नाहर सिंह एवं रामकुमार सिंह निवासी आगरा उत्तरप्रदेश का होना बताया।

Read More : CG Crime : चेकिंग पॉइंट पर पकड़ाए 1.80 करोड़ के जेवरात, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

वाहन की चेकिंग करने पर वाहन में अलग-अलग बैग एवं बोरी में चांदी के जेवरात रखा होना पाया। जेवरातों के संबंध में पूछताछ करने व वैध दस्तावेज की मांग करने पर युवकों ने पुष्टिकारक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। इस पर तीनों के पास रखे कुल 355 किलोग्राम चांदी के जेवरात कीमती लगभग दो करोड़ सतहत्तर लाख रुपए को जब्त कर न्यायालय को सूचना दी जा रही है।

 

 

 

RELATED POSTS

View all

view all