Live Khabar 24x7

Big News : राधा अष्टमी मेले में हादसा, दो श्रद्धालुओं की मौत, सीएम ने जताया शोक

September 23, 2023 | by livekhabar24x7.com

मथुरा। Big News : यूपी के बरसाना के मंदिर में बड़ा हादसा हुआ है। बरसाना में आज राधा जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। यहाँ राधा अष्टमी मेले में अभिषेक दर्शन के दौरान दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई है। मंदिर में इतनी भीड़ थी कि दम घुटने से दो की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और एक बुजुर्ग शख्स बताए जा रहे हैं।

Read More : Big News : कनाडा में एक और खालिस्तानी की हत्या, मारी गई 15 गोलियां, फिर बढ़ेगा भारत के साथ विवाद!

सीएम योगी ने जताया हादसे पर दुख

मुख्यमंत्री योगी ने लाडली जी मंदिर में हुए हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को उचित इलाज कराए जाने के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

RELATED POSTS

View all

view all