Live Khabar 24x7

Mann Ki Baat : पीएम मोदी आज करेंगे मन की बात, 11 बजे से होगा 105 वें एपिसोड का प्रसारण, महिला आरक्षण पर कर सकते हैं बात

September 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश वासियों से आज एक बार फिर मन की बात (Mann Ki Baat) करेंगे। पीएम मोदी के मन की बात का यह 105वां एपिसोड होगा। अपने मन की बात के एपिसोड में आज पीएम मोदी महिला आरक्षण बिल समेत कई मुद्दों पर देश वासियों से चर्चा कर सकते हैं। इससे पहले 27 अगस्त को उन्होंने मन की बात के 104वें एपिसोड में चंद्रयान 3 की सफलता, G-20 की बैठक समेत कई मुद्दों पर बात की थी।

‘मन की बात’ कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है।

RELATED POSTS

View all

view all