Live Khabar 24x7

CG News : उफनती नदी में कूद गए 2 लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

September 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

बलौदाबाजार। CG News : जिले के नेशनल हाइवे में स्थित मतरा-नांदघाट पुल पर उफनती शिवनाथ नदी में शनिवार शाम युवक युवती ने छलांग लगा दी। बताया जा रहा हैं कि पुल के ऊपर से बाइक खड़ी कर दोनों ने छलांग लगाई है। लिमतरा पुलिस चौकी रेस्क्यू टीम की मदद ले कर खोजबीन कर रही है।

Read More : CG News : DEO और BEO पर गिरी निलंबन की गाज, अनियमितता मामलें पर हुई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम सूरज है, जो बेमेतरा का निवासी है, वहीं युवती युवती का नाम आरती गहीरवार है, जो मुंगेली की रहने वाली है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया।

RELATED POSTS

View all

view all