Earthquake : उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, रिक्टर पैमाने पर मापी गई इतनी तीव्रता, दहशत में घर से बाहर निकले लोग…
September 25, 2023 | by livekhabar24x7.com
देहरादून। Earthquake : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सोमवार सुबह 8:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस दौरान लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सभी अपने घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता 3.0 नापी गई है। अबतक किसी भी प्रकार की जान माल की हानि की खबर नहीं हैं।
भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की धरती एक बार फिर कांप गई। सोमवार सुबह लगभग 8:35 बजे यहां भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.0 नापी गई है।
भूकंप के चलते जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। झटके लगने पर किसी बड़ी आशंका से डरे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश से लगे मोरी ब्लॉक के कोठीगाड रेंज में जमीन से पांच किमी नीचे था।
RELATED POSTS
View all