CM बघेल ने प्रदेश के खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस अकादमी का किया लोकार्पण
September 27, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने आज रायपुर में 3 हजार की दर्शक क्षमता के साथ 4 एकड़ क्षेत्र में 17.75 करोड़ रुपए की लागत से छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस अकादमी का लोकार्पण कर दिया है। प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और अंतर्राष्ट्रीय हाकी स्टेडियम के बाद अब प्रदेश के खिलाड़ियों को एक और बड़ी सौगात टेनिस अकादमी के रूप में मिल गई है।
बता दे कि रायपुर के लाभांडी में 17.15 करोड़ रूपए की लागत से तैयार ये टेनिक अकादमी छत्तीसगढ़ की पहली और सबसे बड़ी अकादमी है। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अपना खेल निखारने और नेशनल, इंटरनेशनल लेवल पर अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। 4 एकड़ क्षेत्र में स्थापित की गयी टेनिस स्पोर्ट्स अकादमी को तीन मुख्य हिस्सों में विभाजित किया गया है।
पहला भाग एडमिन बिल्डिंग है जो तीन मंजिला है। इसमें रूम, हाल, जिम, वीआईपी लाउंज के साथ ही मीडिया सेंटर के साथ ही 500 की दर्शक क्षमता के साथ अनेक सुविधाएं होंगी। दूसरे हिस्से के रूप में अकादमी की हास्टल बिल्डिंग है। यह भी तीन मंजिला है जिसमें कार्यालय, अधीक्षक रूम, पार्किंग, किचन, डायनिंग जैसी अनेक सुविधाएं होगी। तीसरे हिस्से के रूप में मुख्य स्टेडियम है जहां 2500 दर्शकों के बैठने की क्षमता है।
RELATED POSTS
View all