Live Khabar 24x7

Accident : कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, मिर्जापुर जानें के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में किया गया भर्ती

September 27, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Accident : यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की कार आज दुर्घटना का शिकार हो गई है। वह केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति है। बताया जा रहा है कि हादसा प्रयागराज से मिर्जापुर जाने के दौरान हुआ हैं। हादसे में आशीष पटेल के हाथ और पैर में चोट लगी है। फिलहाल उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशीष पटेल अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष और योगी सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं।

मिली जानकारी अनुसार, आशीष पटेल के काफिले में चल रही कार प्रयागराज के मेजा रोड में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में आशीष पटेल का काफिला आपस में भिड़ा। इससे उनकी कार का बंपर क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही आशीष पटेल को चोटें आई हैं। उनका इलाज जारी है।

Accident : शादी की आज सालगिरह

आशीष पटेल और अनुप्रिया पटेल की आज शादी की सालगिरह हैं। इसे लेकर अनुप्रिया पटेल ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया साइट एक्स पर दो पोस्ट भी किए। जिसमें उन्होंने आशीष पटेल के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “जिंदगी में रंग कई, वक्त ने भर डाले साथ-साथ हमने क्या खूब शौक पाले किसी एक के बस की बात न थी, सो मिलकर हमने ये मसले संभालें।”

RELATED POSTS

View all

view all