MLA Arrest : ड्रग्स केस में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा गिरफ्तार, 8 साल पुराने मामले में हुई कार्रवाई
September 28, 2023 | by livekhabar24x7.com
फिरोजपुर। MLA Arrest : जलालाबाद पुलिस ने सुबह छह बजे कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को नारकोटिक्स ड्रग्स एन्ड साइकोट्रॉपिक सब्सटाँस (एनडीपीएस) केस में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विधायक खैरा को उनके घर में छापे मारने पहुंची थी। यह मामला 8 साल पुराना हिअ। वहीं कांग्रेसी विधायक ने मुख्यमंत्री मान पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
खैरा ने पुलिस छापे की जानकारी खुद फेसबुक पर लाइव आकर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनके खिलाफ बदले की भावना से यह कार्रवाई कराई है। उनका दावा है कि पुलिस उनके बैडरूम में घुस गई और यह सारा घटनाक्रम बच्चों के सामने हुआ।
वहीं पुलिस ने बताया कि NDPC एक्ट के पुराने मामले में पूछताछ के लिए उन्हें ले जाया जा रहा है। जलालाबाद की अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं खैरा का कहना है कि वह फिर से अदालत का रूख कर न्याय की गुहार करेंगे।
राघव चड्डा की शादी को लेकर आए चर्चा में
हाल ही में आप पार्टी के सांसद राघव चढडा की शादी को लेकर खैरा ने आरोप लगाए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चढडा की राजस्थान के एक मंहगे होटल में हाल में हुई शादी को लेकर सोशल मीडिया पर मुखर थे। उनका आरोप है कि इस शादी में पंजाब सरकार ने पुलिसकर्मियों की तैनाती, सरकारी वाहनों के इस्तेमाल समेत सरकारी संसाधनों का खुल कर दुरूपयोग किया।
Read More : Smuggler Arrested : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2 गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, लाखों का मादक पदार्थ जब्त…
MLA Arrest : 8 साल पुराने मामलें में हुई कार्रवाई
MLA Arrest : खैरा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में 2015 में एक मामला जलालाबाद पुलिस के पास दर्ज है। खैरा ने इस मामले को झूठा बताया था। उच्चतम न्यायालय ने गत फरवरी में इस मामले को रद्द करने के आदेश जारी कर खैरा को बड़ी राहत दी थी। वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस सिलसिले में खैरा के खिलाफ मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज किया था।
खैरा ने पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय में उच्चतम न्यायालय के आदेश के आलोक में इस मामले को भी रद्द करने की गुहार लगाई थी जिस पर न्यायालय ने ईडी को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न मामले में की जा रही कार्रवाई पर रोक लगा दी जाए।
RELATED POSTS
View all