Live Khabar 24x7

Share Market Closing : वीकली एक्सपायरी के दिन शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, Sensex 610 अंक फिसला, जानें आज के टॉप लूजर्स और गेनर्स

September 28, 2023 | by livekhabar24x7.com

Share Market

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 610.37 अंक यानी (0.92%) की गिरावट के साथ 65,508.32 के स्तर पर बंद हुआ हैं। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 192.90 अंक यानी (0.98%) गिरकर 19,523.55 के स्तर पर बंद हुआ हैं।

आज के टॉप गेनर्स में LT, BHARTIARTL, AXISBANK और SBI शामिल हैं। जबकि टॉप लूजर्स में TECHM, ASIANPAINT, WIPRO, KOTAKBANK, BAJAJFINSV, INFY शामिल हैं।

टेक महिंद्रा 4% टूटा

बाजार की गिरावट में सबसे आगे IT और FMCG सेक्टर रहे. निफ्टी में टेक महिंद्रा का शेयर सवा 4 फीसदी टूटा। जबकि L&T का शेयर 2 फीसदी की मजबूती के साथ टॉप गेनर रहा। इससे पहले बुधवार को BSE सेंसेक्स 173 अंकों की मजबूती के साथ 66,118 पर बंद हुआ था।

गिरावट की बड़ी वजह

बाजार में गिरावट की प्रमुख वजह है, US बॉन्ड यील्ड में उछाल, डॉलर इंडेक्स की तेजी, कच्चे तेल में तेजी जारी, ग्लोबल मार्केट में नरमी, घरेलू हैवीवेट स्टॉक्स में बिकवाली।

RELATED POSTS

View all

view all