Gold Silver Rates : सोने के दाम धड़ाम, चांदी की कीमतों ने मारी उछाल, जानें लेटेस्ट रेट्स
September 29, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Gold Silver Rates : अगर आप भी आज सोना और चांदी खरीदने जा रहे है, तो आपको आज बड़ा फायदा हो सकता है। बारिश के मौसम में भी लोगों की चहलक़दमी बाजारों में तेज हो गई है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में गिरावट का सिलसिला बरक़रार है। ऐसे में ग्राहकों को सोने और चांदी की खरीदारी करने में बड़ी बचत हो सकती है।
Gold-Silver Rates Update : अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है। ऐसे में कई बार हमें बढ़ी ही कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार आज कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।
IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 57,998 रुपए थी, जो आज 57,760 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 70,432 रुपए थी, जो आज 71,596 रुपए पर आ गई है। इस अनुसार सोने के दामों में गिरावट जारी है और चांदी की कीमतों बढ़ी है।
जानें आज के ताजा भाव
Gold-Silver Rates Update : सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट्स बताने वाली वेबसाइट ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 57,760 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 57,529 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 52,908 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 43,320 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 33,790 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 71,596 रुपए पर आ गई है।
RELATED POSTS
View all