CM Bhupesh Baghel आज राजीव भवन में करेंगे महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता, PCC चीफ दीपक बैज रहेंगे मौजूद
October 1, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CM Bhupesh Baghel आज दोपहर 1:30 बजे राजीव भवन में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता करेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष दीपक बैज उनके साथ मौजूद रहेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर दी है।
आज दोपहर 01:30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन में पीसीसी अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के साथ एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करूँगा।
हमारे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर LIVE🔴 देखें।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 1, 2023
मुख्यमंत्री बघेल उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज दोपहर 01:30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज जी के साथ एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करूँगा।
बात दें की शाम 4 बजे कांग्रेस के स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक है। जिसमें मुख्यमंत्री बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद रहेंगे। अटकलें है कि इस बैठक के बाद प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो जाएगा।
RELATED POSTS
View all