Live Khabar 24x7

CG Video : खुर्सी की लड़ाई, प्रेसवार्ता से पहले आपस में भिड़े कांग्रेसी, देखें वीडियो

October 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

CG Video

 

मुंगेली। CG Video : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज गांधी जयंती के मौके पर भरोसा यात्रा की शुरुआत की है। इस बीच मुंगेली जिला मुख्यालय में भरोसा यात्रा को लेकर कांग्रेस ने प्रेस वार्ता आयोजित की थी। लेकिन इस बीच कांग्रेस नेता आपस में भिड़ते नजर आए। पूरा विवाद खुर्सी और स्थान को लेकर हुआ हैं।

CG Video : मिली जानकारी मुताबिक, नगर पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी और मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले विवाद शुरू हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों के बीच जिला संग़ठन प्रभारी के बाजू में बैठने की इच्छा थी। प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कांग्रेसियों में इस तरह खुलकर बहस से वहां मौजूद अन्य पदाधिकारी असहज नजर आए।

 

RELATED POSTS

View all

view all