Live Khabar 24x7

Land For Job Scam : लालू-राबड़ी और तेजस्वी यादव को मिली बड़ी राहत, नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में कोर्ट ने दी जमानत

October 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Land For Job Scam : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली हैं। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में चारों को जमानत दे दी। कोर्ट ने सभी को 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर राहत देते हुए मामले की अगली सुनवाई 16 अक्तूबर तय की। इस बीच कोर्ट ने सीबीआई को मामले के सभी आरोपियों को आरोपपत्र की प्रति देने का निर्देश दिया।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राजद सुप्रीमो, उनकी पत्नी और बेटे तेजस्वी समेत अन्य सभी 17 आरोपियों को समन जारी किया था। अदालत ने सभी आरोपियों को चार अक्टूबर को हाजिर होने का निर्देश दिया था। मामले में लालू, राबड़ी और उनकी बेटी मीसा भारती जमानत पर हैं।

RELATED POSTS

View all

view all