Live Khabar 24x7

Priyanka Gandhi MP Visit : जन आक्रोश यात्रा में उमड़ा सैलाब, प्रियंका गांधी ने BJP पर बोला हमला, कहा – इनके अधिकारियों-नेताओं के घर कब पहुंचेगी ED?”

October 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

भोपाल। Priyanka Gandhi MP Visit : यहां व्यापम का घोटाला हुआ जिसमें 50 से अधिक लोगों की मौत हुई। इन्होंने(BJP) जांच कराई?… किसी ने इनके खिलाफ कुछ बोल दिया, कुछ लिख दिया एकदम उनके घर ED पहुंच जाती है। फिल्मों के अभिनेताओं के घर भी ED पहुंच जाती है। इनके अधिकारियों, नेताओं के घर ED क्यों नहीं पहुंची? भगवान के साथ भी भ्रष्टाचार हो रहा है। यह समय है इनको बदलने कहा। देश की आंधी इस देश का नौजवान है। प्रियंका गांधी ने कहा कि आप जाग जाओ। आपको बचाने कोई आंधी नहीं आ रही है।

इनका अहंकार बहुत बढ़ गया है। बहुत लूट रही है। अपने दोस्तों को देश की संपत्ति बेच रहे हैं। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नहीं मिल रही तो बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर्ज कैसे माफ हो रहा है। ये सवाल आप नहीं पूछेंगे तो आप बर्बाद होंगे। आपके आने वाले दिन खराब होंगे। नेता भगवान नहीं होता है। ये लोग कहते हैं कि राशन हम फ्री में दे रहे हैं। हमारी सरकार में आपको 485 रुपए में गैस सिलेंडर और राशन मिल जाता था। आज आपको राशन तो फ्री में मिल रहे हैं लेकिन सिलेंडर 1125 में मिल रहा है। ये बातें आज जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कही।

सत्ता से बेदखल हुई कांग्रेस फिर से लौटने के लिए पूरा जोर आजमा रही है। बड़े इम्पैक्ट के लिए कांग्रेस मध्यप्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। आज के कार्यक्रम को सम्बोधित करने के लिए प्रियंका गांधी आज धार पहुंची। यहां उन्होंने मोहनखेड़ा स्थित धार्मिक स्थल में जाकर पूजा अर्चना की हैं। इसके बाद उन्होंने मोहनखेड़ा में टांट्या मामा की मूर्ति का अनावरण किया है। मूर्ति अनावरण के बाद प्रियंका गांधी सभा स्थल पर पहुंच गई हैं। कांग्रेस ने दावा किया है कि यहां एक लाख कार्यकर्ता की भीड़ पहुंची है। प्रियंका गांधी की यह रैली जन आक्रोश यात्रा के समापन के बाद हो रही है।

इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस से लोगों को जोड़ने के लिए अपनी दादी की याद दिलाई। इसके बाद उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) की सरकार के पिछले 18 वर्ष के दौरान में 17 हजार युवाओं ने खुदकुशी की है। यही वजह है कि पीएम मोदी शिवराज के बजाय आप अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से किसी के बहकावे में न आकर, अपनी भलाई के लिए वोट करने की अपील की। वहीं, भाजपा ने इसे कांग्रेस की सत्ता के लिए छटपटाहट करार दिया है।

 

RELATED POSTS

View all

view all