Fire In Building : 5 मंजिला इमारत में लगी आग, 7 की दर्दनाक मौत
October 6, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। Fire In Building : महाराष्ट्र के गोरेगांव से बड़ी खबर आई हैं। यहां स्थित आजाद नगर में इमारत में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि गोरेगांव पश्चिम में आजाद मैदान के पास स्थित जय भवानी बिल्डिंग में शुक्रवार सुबह 3.05 बजे आग लगने की सूचना मिली।
आग लगाने की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां फ़ौरन मौके पर पहुंची और तीन घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया। इस घटना में 30 से ज्यादा बाइक और चार कारें भी आग की चपेट में आ गई। मुंबई पुलिस ने इस हादसे पर बयान जारी करते हुए कहा कि अब तक घायल हुए कुल 47 लोगों में से 7 की मौत हो चुकी है और 40 का इलाज एचबीटी और कूपर अस्पताल में चल रहा है।
RELATED POSTS
View all