Live Khabar 24x7

Fire News : पटाखा गोदाम और डेयरी में लगी भीषण आग, हादसे में 14 लोगों की मौत, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

October 8, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

बेंगलुरु। Fire News : कर्नाटका में रविवार सुबह 100 किलोमीटर की दूरी पर दो जगह पर आग लगने की घटना सामने आई है। जिससे सभी तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं पुलिस समेत दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने में जुटी हुई है। जिसका वीडियों भी सामने आया है। सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है।

पहली घटना बेंगलुरु शहर में अनेकल तालुक के अट्टीबेले का है। यहां शनिवार शाम 4.30 बजे एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई। बारूद के चलते आग तेजी से फैलने में देर नहीं लगी। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुकान मालिक समेत कई लागों के झुलसने की भी जानकारी सामने आ रही हैं।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने घटना की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार इस घटना में जान गंवाने वाले परिवारों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद करेगी। यह घटना 7 अक्टूबर यानी शनिवार देर रात सामान ढोने वाले वाहन से दुकान तक पटाखे ले जाते समय हुई। हालांकि, पुलिस को अभी तक दुर्घटना का सही कारण पता नहीं चल पाया है।

कर्नाटक के डीजीपी आलोक मोहन का कहना है, “यह एक पटाखे की दुकान है। आग कल दोपहर में लगी और आग की घटना में 14 लोगों की जान चली गई। हम सही तरीके से जांच करेंगे। कुल 5 लोगों पर आरोप है।” मामला और मालिक सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हम विभिन्न एजेंसियों द्वारा की गई खामियों पर भी गौर करेंगे। आग लगने का कारण जांच के दौरान पता चलेगा।”

डेयरी में लगी भीषण आग

कर्नाटक के मांड्या में मनमुल डेयरी में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वीडियो में मनमुल डेयरी की इमारत से धुआं उठता दिखाई दे रहा है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।

इस घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें आग की लपटें उठती हुई नजर आ रही है। अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है। मौजूदा लोग आग लगने वाली जगह से निकलते हुए नजर आ रहे है। फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँच गई है।

RELATED POSTS

View all

view all