Live Khabar 24x7

CG Fraud : क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर महिला से 20 लाख से अधिक की ठगी, तीन आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

October 8, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Fraud : छत्तीसगढ़ में बड़ी ठगी के मामलें सामने आ रहे है। ठग अलग अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में क्रिप्टो करेंसी नेटवर्क मार्केटिंग में निवेश करने के चंगुल फंसकर महिला ने 20 लाख 25 हजार रुपए गवां दिए। आरोपियों पर पुलिस ने धारा 420,120 बी के तहतअपराध दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों के तलाश में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के शांति नगर राम मंदिर के पास रहने वाली कुमारी ललिता सोना( 34) के साथ यह ठगी हुई। ललिता की पिछले वर्ष 1 सितंबर को तेज कुमार पुरी, समीर मिश्र और सत्यवत दुबे ने होटल ट्रीटोन तेलीबांधा में मुलाकात हुई थी। इन्होंने ललिता को क्रिप्टो करेंसी नेटवर्क मार्केटिंग में निवेश करने का ऑफर दिया। इन लोगों ने अभी निवेश करने पर छः माह में रकम दोगुना वापसी वाली स्कीम बताई।

इसे अच्छा ऑफर मान कर ललिता ने निवेश का फैसला किया। तेज, समीर और सत्यवत ने दिसंबर-22 तक चार महीने में ललिता से 20 लाख 25 हजार रूपए वसूले। एक वर्ष बाद भी रिटर्न नहीं आया तो ललिता को ठगी समझ आई। उसने इस मामले में तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है ।

RELATED POSTS

View all

view all