Live Khabar 24x7

CG Political : सीएम बघेल का दिल्‍ली दौरा, कांग्रेस प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट को लेकर कही ये बड़ी बात

October 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Political : प्रदेश चुनाव समिति की सीएम हाउस में घंटों तक चली बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इससे पहले मीडिया से चर्चा के दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा बैठक में सभी आवेदन और प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई है, जो सर्वे हुए हैं, ब्लॉक और जिलों से रिपोर्ट आई है और जिन नेताओं के नाम सामने आए है उन सभी के बारे में विचार विमर्श हुआ है।

PSC भर्ती को लेकर कही ये बात

भूपेश बघेल ने कहा कि अब PSC के मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं हुई है। BJP के लोग आरोप लगा रहे हैं कि किसी भी मंत्री, किसी भी विधायक का रिश्तेदार नहीं है, तो सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है। दूसरी बात अधिकारियों के बारे में है तो कोर्ट में जवाब लोग दे रहे हैं। तीसरी बात, भाजपा के शासन में PSC के सभी परीक्षा विवादित रहे। हाई कोर्ट में उसके ख़िलाफ़ फ़ैसला आया। इसका मतलब यह है कि गड़बड़ियां थी। उनके कार्यकाल में कौन सा एग्जाम था जो विवादित नहीं रहा हो। अगर गड़बड़ियां हुई हैं तो शिकायत करवाएं।

RELATED POSTS

View all

view all